India Got Great Victory Over England in 2nd Test: भारत ने जीता बर्मिंघम का मैदान

दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉग में जिसका शीर्षक है ” India Got Great Victory Over England in 2nd Test: भारत ने जीता बर्मिंघम का मैदान “। भारत ने पहली बार बर्मिंघम में अपनी पहली जीत हासिल की। यह जीत कई मायनों में एतिहासिक है क्योंकि इस मैदान में आज तक कोई भी एशिया की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी है। तो चलिए दोस्तों, सांझा करते हैं इस टेस्ट मैच से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण रिकार्ड।

टॉस की भूमिका:

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनके अनुसार पहले टेस्ट की तरह ही जीत हासिल करना चाह रहे थे। परंतु उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। भारत ने उनके सपने चकनाचूर कर दिए। एडबास्टन के इस मैदान में टॉस भले ही इंग्लैंड ने जीता परंतु मैच भारत के हिस्से आया।

भारत की पहली इनिंग:

पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित करने पर ओपनर के तौर पर आए भारतीय बल्लेबाज़ यशस्वी जैसवाल ने 107 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेली। वे मात्र 13 रनों अपना लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए। के.एल.राहुल मात्र 2 रन बनाकर बेन स्टोक्स का शिकार हुए। नए बल्लेबाज़ करुन नायर जमने के बाद 31 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल की पारी ने इस बार इतिहास रच दिया।

कप्तान शुभमन गिल ने 387 गेंदों की मेराथन पारी खेली जिसमें उन्होंने 30 चौके एवं 3 छक्के लगाए। उन्होंने 269 रनों की जूझारू पारी खेली तथा 300 रनों के जादुई आकड़ों से चूक गए। उन्होंने हर दिशा में शानदार शॉट लगाए। उनकी पारी देखने लायक थी। ऋषभ पंत 25 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके पश्चात रवींद्र जडेजा ने 89 रनों की आतिशी पारी खेली।

वाशिंगटन सुन्दर भी 42 रनों की पारी खेल कर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल तथा जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी हुई। वाशिंगटन सुन्दर के साथ भी गिल ने 144 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इन सभी के शानदार प्रयासों से भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रनों कर विशाल स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की और से गेंदबाजी में स्पिनर शोएब बशीर ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किये। क्रिस वोकेस तथा जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स, Brydon तथा जो रूट ने एक विकेट लिया।

इंग्लैंड की पहली पारी:

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत बिलकुल भी सही नहीं हुई। उनके ओपनर बल्लेबाज बेन डाकेट मात्र शून्य पर चलते बने। उन्हे आकाशदीप ने आउट किया। उसके तुरंत बाद अगली ही गेंद पर ओली का विकेट भी आकाशदीप के हिस्से आया, इस प्रकार आकाशदीप ने दो लगातार गेंदों पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट कर उन्हे backfoot पर धकेल दिया। उस समय इंग्लैंड का स्कोर 13 रन था।

भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनके शुरुआत के 5 बल्लेबाज़ केवल  84 रनों पर ही गिर गए थे। एक समय एसा लग रहा था मानो इंग्लैंड की टीम 200 रनों तक ही सिमट जाएगी, परंतु क्रिकेट को अनिश्चितयाओं का खेल यूं हीं नहीं कहा जाता। इस खेल में पासा कब पलट जाता है पता ही नहीं चलता।

कुछ ऐसा ही हुआ, इंग्लैंड के 5 विकेट गिरने के पश्चात हैरी ब्रुक 158 रन तथा जेमी स्मिथ नाबाद 184 रन ने एक अलग ही समां बांध दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की। ऐसा लग रहा था मानों दोनों एकेले ही इंग्लैंड की नैया पार लगा देंगें। परंतु हेरी ब्रुक के आउट होते ही इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज जल्दी सिमट गए। इस तरह भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की जान में जान आई।

हैरी एक तरफ लँगर गाड़ कर बैठ गए। उन्होंने जेमी स्मिथ के साथ 303 रनों की शानदार सांझेदारी की। यह पारी विकट परिस्थितियों में खेली गई। इन दोनों की इस शानदार पारी की बदौलत ही सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर पाया और 407 पर सिमट गया। इस प्रकार भारत को पहली पारी आधार पर 180 रनों की बहुमूल्य बढ़त हासिल हुई।

भारत की और से सभी 10 विकेट आकाशदीप तथा मोहम्मद सिराज ने बाटें। सिराज ने 6 तथा आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। ये सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी ही थी जिसने भारत को यह अहम बढ़त दिलाई।

भारत की दूसरी पारी:

भारत की दूसरी पारी भी बेहद ही शानदार रही। ओपनर यशस्वी जैसवाल 28 रन बनाकर तथा के.एल.राहुल 55 रन बनाकर आउट  हुए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। यशस्वी जल्दी रन बनने के चक्कर में LBW  आउट हुए। करुन नायर पहली पारी तरह कुछ खास नहीं कर सके तथा 26 रन बनाकर कारसे का शिकार हुए।

दो विकेट 96 रनों पर गिरने के पश्चात बल्लेबाज़ी करने उतरे भारतीय कप्तान गिल। गिल ने पहली पारी की तरह शुरू में संभलकर खेलते हुए रन बनने शुरू किये ओर इसके बाद वो फिर से अपने पुराने रंग में आ गए। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ 110 रनों की साझेदारी तथा जडेजा के साथ 175 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की।

कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भी शतक लगाया तथा 161 रन केवल 162 गेंदों पर बनाकर बशीर का शिकार हुए। वे भारत की और से एक टेस्ट सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ कप्तान बने। ऋषभ पंत 58 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए तथा जडेजा अंत तक 69 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने अपनी दूसरी पारी 427/6 विकेट पर घोषित की। इस प्रकार से भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का असंभव सा लक्ष्य दिया।

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने तथा शोएब बशीर ने 2-2 विकेट हासिल किये। कारसे तथा रूट को 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड की दूसरी पारी:

इंग्लैंड की दूसरी पारी बेहद ही खराब शुरुआत के साथ आरंभ हुई। प्रमुख ओपनर जॅक क्रवले शून्य पर चलते बनें। उन्हे सिराज ने आउट किया। बेन डकेट 25 रन तथा पोप 24 रन बनाकर जल्दी चलते बनें। जो रूट भी मात्र 6 रन बनाकर अकाशदीप की अंदर आती गेंद को समझ नहीं सके तथा बोल्ड हो गए। हैरी ब्रुक भी 23 रन बनाकर आकाशदीप की गेंद पर LBW आउट हुए।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाकर जरूर थोड़ा बहुत संघर्ष किया पर वे वाशिंगटन सुंदर का शिकार हो गए। अपनी पहली पारी में शानदार नाबाद पारी खेलने वाले स्मिथ ही दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से संघर्ष करते नजर आए। एक वे ही एकमात्र बल्लेबाज़ थे जिन्होंने 50 का आंकड़ा पार किया ओर 88 रनों की जुझारू पारी खेली परंतु उनकी ये पारी भी इंग्लैंड के काम न आ सकी।

निचले क्रम के बल्लेबाजों में कार्से ने थोड़ा संघर्ष किया तथा 38 रन बनाए। इंग्लैंड की पूरी टीम  271 रन बनाकर चायकाल से पहले ऑल आउट हो गई। इस प्रकार भारत को दूसरे टेस्ट मैच में शानदार 336 रनों की विशाल जीत प्राप्त हुई। कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाज़ा गया।

भारत की गेंदबाजी में दूसरी पारी के हीरो रहे आकाशदीप। पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले आकाशदीप ने दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट लिए। ये उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

मैच से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य: बर्मिंघम में लहराया परचम 

1. पिछले कुल 9 खेले गए मैचों में से ये भारत की पहली जीत है।

2. ये भारत की विदेशी जमीन पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

3. बर्मिंघम में जीत हासिल करने वाली भारत पहली एशियाई टीम बन गई है।

4. भारत एक टेस्ट में 1000 रन बनने वाली पहली टीम बन गई है।

5. बर्मिंघ्म में अब तक की सबसे बड़ी जीत।

6. भारत की तरफ से किसी एक टेस्ट मैच में कुल 400 रन बनने वाले पहले कप्तान।

FAQs: (अक्सर पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न)

प्रश्न 1. दूसरा टेस्ट कौन जीता?

उत्तर: दूसरा टेस्ट भारत ने 336 रनों से जीता।

प्रश्न 2. टॉस कौन जीता?

उत्तर: टॉस इंग्लैंड ने जीता तथा पहले भारत को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया।

प्रश्न 3. भारत ने पहली पारी में कितने रन बनाए?

उत्तर: भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए।

प्रश्न 4. प्लेयर ऑफ द मैच किसे मिल?

उत्तर: प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भारतीय कप्तान शुभमन गिल को मिला।

प्रश्न 5. शुभमन गिल ने दोनों पारियों में कितने रन बनाए?

उत्तर: शुभमन गिल ने दोनों पारियों में 400 से अधिक रन बनाए।

निष्कर्ष: बर्मिंघम में लहराया परचम 

भारत ने ये टेस्ट मैच को हराकर, सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। आगे के आने वाले मैच बेहद ही शानदार ढंग से देखने को मिलेंगे क्योंकि इंग्लैंड भी पलटवार करने को उत्सुक होगी।

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह ऐतिहासिक जीत भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन ने भारत की ताकत को दर्शाया। यह जीत टेस्ट सीरीज में भारत की स्थिति को और मजबूत करती है।

आगे की सीरीज ओर भी रोमांचक तथा कठिन प्रतीत होगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिये यह रोमांचक क्षण होंगें।

Leave a Comment