India-W Tour of England-W: India-W Got a Great Victory Over England by 6 Wickets.

India-W Tour of England-W: India-W Got a Great Victory Over England by 6 Wickets.

 

हैलो दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे इस ब्लॉग में जिसका शीर्षक है ” India-W Tour of England-W: India-W Got Great Victory Over England by 6 Wickets.India-W ने T-20 सीरीज़ अपने नाम कर ली है।

9 जुलाई को खेले गए चौथे T-20 मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से करारी मात दी। इस मैच से संबंधित जानकारी हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

टॉस: England-W Vs India-W

9 जुलाई 2025 को भारत तथा इंग्लैंड के बीच T-20 का चौथा मैच इंग्लैंड के ओल्ड Trafford के Manchester के मैदान में खेल गया। टॉस इंग्लैंड ने जीता तथा उन्होंने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय किया।

इस मैच का लाइव अपडेट जिओ-हॉटस्टार तथा सोनी एंटेरटैनमेंट द्वारा दिया जा रहा था। मैच के umpires Anna Harris तथा इयान ब्लाककवेल थे।

England-W की पहले बल्लेबाज़ी-:

इंग्लैंड के ओपेनर्स सोफिया डंकले ने 22 रन बनाए तथा Danielle मात्र 5 रन बनाकर श्री चारणी की गेंद पर आउट हो गई। एलिस ने 18 रन बनाए तथा कप्तान Tammy ने 20 रन बनाए, ये दोनों संभलने के बाद अपनी पारियों को आगे नहीं बढ़ा सके।

इन दोनों के आउट होने के बाद केवल Paige 16 रन तथा Sophie 16 रन ही बना सके तथा 20 ओवर्स के समाप्त होने पर 126/7 तक ही पहुँच पाए।

इस प्रकार भारत को एक बेहद ही आसान सा लक्ष्य प्राप्त हुआ। भारत की ओर से श्री चारणी तथा राधा राणा को 2-2 विकेट प्राप्त हुए।  राधा राणा को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

India-W की पारी:

भारत की ओर से बल्लेबाज़ी के लिए उतरे दोनों ओपेनर्स द्वारा बहुत शानदार शुरुआत देखने को मिली। स्मृति मंधाना ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाए तथा शेफाली वर्मा ने मात्र 19 गेंदों पर 31 रनों का एहम योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 56 रन जोड़े।

इसके पश्चात कप्तान हरमनप्रीत 26 रन तथा जेमीमाह के 24 रनों के योगदान ने भारत को जीत के बहुत करीब ला दिया। इस प्रकार भारत ने 17 ओवर्स मे 127 रन बनाकर मैच जीता तथा साथ ही साथ सीरीज़ भी अपने नाम कर ली।

इंग्लैंड की ओर से कार्लोट डीन, सोफी तथा इससी वोंग ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने शानदार तरीके से यह सीरीज़ अपने नाम कर ली है। इसके लिए भारतीय महिला टीम बधाई की पात्र हैं।

FAQs: (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न )

प्रश्न 1. टॉस कौन जीता?

उत्तर: टॉस इंग्लैंड ने जीता।

प्रश्न 2. पहले बेलेबाज़ी करने कौन आया?

उत्तर: इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी की।

प्रश्न 3. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार किसे मिला?

उत्तर: राधा राणा।

प्रश्न 4. भारत ने इस सीरीज में अब तक कितने मैच जीते हैं?

उत्तर: भारत अभी तक 3-1 से आगे है।

प्रश्न 5. अगला मैच कब खेला जाएगा?

उत्तर: 12 जुलाई।

निष्कर्ष:

2022 में भारत महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में वनडे सीरीज़ 3-0 से जीतकर इतिहास बनाया था। अब उन्होंने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। इस बार भारत महिला टीम ने पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टी20 सीरीज़ जीत ली है।

यह जीत बहुत ही खास मानी जा रही है। इसका कारण यह है कि अब से कुछ ही महीनों बाद भारत की महिला टीम फिर से इंग्लैंड लौटेगी। वहां वे अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेंगी।

इस सीरीज़ की जीत से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और पूरी टीम में जोश भी आया है। यह सफलता आने वाले समय में उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।

भारतीय महिला क्रिकेट ने भारत का नाम रौशन किया है। भारत ने आसानी से जिस तरह इंग्लैंड को हराया है वह काबिलेतारीफ है, भारत ने हर क्षेत्र में बहुत उच्चस्तरीय खेल दिखाया है। भारत की टीम युवा एवं प्रगतिशील है।

आने वाले समय में हमें ओर भी बहुत प्रबल जीत की संभावनए प्रतीत हो रही हैं। हम भारतीय टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Leave a Comment